आरंग में गैस एजेंसी की मनमानी पर प्रशास

NFA@0298
2 Min Read


वीरेंद्र वर्मा। रायपुर/आरंग। Arang Breaking : राजधानी रायपुर के आरंग में एक बार फिर ग्रैंड न्यूज की खबर का असर देखने को मिला है। यहां गिरजा गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित लोगों ने एक ही हफ्ते में दो बार चक्का जाम किया। इस खबर को ग्रैंड न्यूज ने प्रमुखता से चलाया था। जिस पर प्रशासन हरकत में आया और एजेंसी के संचालक हिमांशु सिंह ठाकुर एवं संचालनकर्ता संतोष ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

SDM अभिलाषा पैकरा ने एजेंसी संचालक हिमांशु सिंह ठाकुर और संचालनकर्ता संतोष ठाकुर को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही 21 अप्रैल को दोपहर 4 बजे न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

SDM ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को 700 गैस सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

जांच में क्या मिला

खाद्य विभाग की जांच में एजेंसी में कई गड़बड़ियां सामने आईं। गोदाम में स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी। काम का समय भी नहीं लिखा गया था। होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। वहीं स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली है, रिकॉर्ड में 119 भरे सिलेंडर दिखाए गए, जबकि मौके पर सिर्फ 49 मिले। यानी 70 सिलेंडर का अंतर पाया गया। उपभोक्ताओं का रजिस्टर भी सही तरीके से नहीं रखा गया

 

इन सभी अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment