--विज्ञापन यहां--

अनशन के 23वें दिन सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान –

By NS
On: July 20, 2026 2:15 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनिश्चितकालीन उपवास को जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Day #23, I will continue my fast” (दिन #23, मैं अपना उपवास जारी रखूंगा)।

सोनम वांगचुक का यह उपवास शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी है। उनकी पोस्ट के सामने आने के बाद समर्थकों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इससे पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी निगरानी के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी थी। हालांकि, वांगचुक ने उपचार के दौरान भी अपना उपवास समाप्त नहीं किया।

फिलहाल, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment