--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: भिलाई में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार

By NS
On: July 17, 2026 5:40 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भिलाई। CG NEWS: शहर के गैरेज रोड पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी (EV) पर सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अपनी परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे गैरेज रोड के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस, स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों और दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन का सुराग लगाया जा सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment