--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: न्यायालय को चकमा देने की कोशिश पड़ी भारी, CJM

By NS
On: July 17, 2026 1:33 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीजेएम (CJM) कोर्ट में फर्जी पट्टा और ऋण पुस्तिका पेश कर धोखाधड़ी करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोपी योगेश्वर निषाद ने व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेजों को तैयार कर उन्हें साक्ष्य के रूप में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था।

दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह होने पर कोर्ट ने मामले की जांच पटवारी से कराई, जिसमें यह प्रमाणित हुआ कि प्रस्तुत किया गया पट्टा और ऋण पुस्तिका पूरी तरह से जाली हैं, साथ ही उनमें अंकित क्रमांक भी संदिग्ध पाए गए। इस महत्वपूर्ण खुलासे के बाद न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश मे जुट गई है पुलिस इस मामले की गहन विवेचना कर रही है ताकि इस फर्जीवाड़े की साजिश में शामिल अन्य संभावित आरोपियों का पता लगाया जा सके।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment