पाटन। ग्राम तर्रा की होनहार बेटी सौम्या यदु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार को घोषित परीक्षा परिणाम में सौम्या को ऑल इंडिया रैंक लगभग 21 हजार प्राप्त हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस रैंक के आधार पर उन्हें रायपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना है।सौम्या ने अपनी दूसरी कोशिश में यह सफलता अर्जित की। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।सौम्या के पिता डॉ. जी.पी. यदु तथा माता श्रीमती माधुरी यादव ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उसके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने सौम्या का मुंह मीठा कराकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।बताया जाता है कि सौम्या शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे तर्रा गांव और पाटन क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सौम्या भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।
The post तर्रा की बेटी सौम्या यदु ने नीट-यूजी में मारी बाजी, डॉक्टर बनने की ओर बढ़ाया कदम appeared first on news24carate.com.







