--विज्ञापन यहां--

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस की ‘पिंक पेट्रोलिंग’ शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी 24 घंटे सक्रिय

By NS
On: July 16, 2026 9:58 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी, स्कूल-कॉलेज, बाजार, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

भिलाई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने गुरुवार को “पिंक पेट्रोलिंग” अभियान की शुरुआत की। पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया।

जिले के 13 थाना क्षेत्रों और एक रक्षा टीम सहित कुल 14 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार पुलिसकर्मी और एक पीएसआई प्रभारी तैनात रहेगा। ये टीमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, मॉल, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त कर महिलाओं, छात्राओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।
पुलिस के अनुसार, महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, डायल-112 के माध्यम से त्वरित सहायता, मनचलों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा महिला हेल्पलाइन 1091 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति जन-जागरूकता भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा होगा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मलीशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), उप पुलिस अधीक्षक (आईजीडब्ल्यू) भारती मरकाम, आकर्षि कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पिंक पेट्रोलिंग अभियान के समन्वय और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप को सौंपी गई है।
दुर्ग पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment