--विज्ञापन यहां--

GRAND NEWS: बिलासपुर में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण

By NS
On: July 16, 2026 12:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। GRAND NEWS: ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने बिलासपुर संभाग एवं आसपास के क्षेत्रों के केबल ऑपरेटरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सेवा विस्तार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा की। बैठक में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, तखतपुर, मुंगेली, कवर्धा और चिरमिरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए केबल ऑपरेटर शामिल हुए।

बैठक के दौरान चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने केबल नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में केबल ऑपरेटरों को आधुनिक तकनीक अपनाकर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और बेहतर सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने नेटवर्क की गुणवत्ता, उपभोक्ता सुविधाओं में सुधार, ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ऑपरेटरों से सुझाव भी लिए गए और आपसी समन्वय के साथ बेहतर सेवा देने का आह्वान किया गया।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में चेयरमैन ने ऑपरेटरों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रैंड ग्रुप बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं और स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से एक परिवार की तरह मिलकर व्यवसाय करने और ग्राहकों को सर्वोत्तम डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रैंड विजन आने वाले समय में केबल और ब्रॉडबैंड सेवाओं के क्षेत्र में और अधिक मजबूत नेटवर्क स्थापित करते हुए प्रदेशभर के उपभोक्ताओं तक आधुनिक, तेज और भरोसेमंद डिजिटल सुविधाएं पहुंचाने के अपने लक्ष्य को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

बैठक में ग्रैंड विजन की CEO सौम्या बत्रा, वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, दीपक पांडेय, कुशिक दत्ता, संदीप कौर गुम्बर, मोहम्मद खान, मैनेजर लोकेश बिसेन, बिलासपुर महाप्रबंधक तारीक जाफर, भईया लाल, केबल ऑपरेटर अकलतरा शैलेंद्र सिंह बैश सहित बड़ी संख्या में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, तखतपुर, मुंगेली, कवर्धा और चिरमिरी के केबल ऑपरेटर्स मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment