--विज्ञापन यहां--

ग्राम सांकरा में भव्य भगवान जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रथ निकला जायेगा

By NS
On: July 16, 2026 9:34 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम सांकरा में विगत कई वर्षों से चली आ रही भगवान श्री जगन्नाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह भव्य यात्रा ग्राम के राम जानकी मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा माता सुभद्रा की आरती के पश्चात प्रारंभ हुई।

रथयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारों, भजन-कीर्तन एवं पुष्पवर्षा के साथ रथ का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं धार्मिक आस्था से ओतप्रोत रहा।

ग्रामवासियों ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की। यात्रा के सफल आयोजन में ग्राम के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों तथा समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment