--विज्ञापन यहां--

CG VIDHANSABHA : स्टील प्लांट के लिए जमीन आबंटन पर

By NS
On: July 16, 2026 8:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG VIDHANSABHA : रायपुर जिले के तिल्दा जनपद पंचायत के ग्राम अलदा और देवरी घुलघुल में स्टील प्लांट के विस्तार के लिए जमीन आबंटन में अनियमितता का मामला आज सदन में गूंजा। विपक्ष ने दोषियों पर FIR की मांग की परन्तु विभागीय मंत्री इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह मामला उठाते हुए पूछा कि अलदा में बालाजी स्पंज एवं आयरन लिमिटेड और ग्राम देवरी घुलघुल में अग्रसेन स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की स्थापना, विस्तार, पर्यावरण NOC या भूमि आबंटन में नियमों का पालन किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर किनके खिलाफ FIR कराई गई। इसमें सरपंच और सचिव को क्यों बचाया जा रहा है। जमीनों का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने दोनों उद्योग संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment