--विज्ञापन यहां--

Cyber Crime News: जॉब पोर्टल से खरीदते थे बेरोजगारों

By NS
On: July 16, 2026 2:18 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


उत्तर प्रदेश । Cyber Crime News: गाजियाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और साहिबाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेंद्र नगर स्थित दुर्गा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरोह जॉब पोर्टलों से बेरोजगार युवक-युवतियों का डेटा खरीदकर उन्हें नौकरी का झांसा देता था और रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस, इंटरव्यू फीस सहित अन्य शुल्क के नाम पर ठगी करता था।

NCRP पर दर्ज थीं 24 शिकायतें.(Photo: Mayank Gaur/ITG)

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 12 लैपटॉप, 37 मोबाइल फोन, 47 सिम कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, फर्जी पहचान पत्र, पेन ड्राइव, प्रिंटर और एक ऑडी कार समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाला बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी अभिषेक जैन ‘जैनसन इंटरनेशनल’ के नाम से मखाना कारोबार की आड़ में इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहा था। उसकी पत्नी हिना पंवार, रिश्तेदारों और अन्य साथियों की मदद से पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हिना पंवार, पीयूष जैन और आंचल जैन कॉल सेंटर के संचालन में सक्रिय थे, जबकि सलीम फर्जी पहचान पत्रों के जरिए की-पैड मोबाइल और सिम कार्ड उपलब्ध कराता था।

– Advertisement –

Ad image

कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक-युवतियां बेरोजगारों को कॉल कर आकर्षक नौकरी का ऑफर देते थे और फिर उनसे रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और इंटरव्यू फीस के नाम पर पैसे वसूलते थे। इस मामले में पुलिस ने 3 पुरुष और 17 महिलाओं सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर अब तक 24 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल आरोपियों के बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े थे और ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति, एजेंसी या संस्था को पैसे देने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment