--विज्ञापन यहां--

प्रिज्म संस्थान के ‘उड़ान-2026’ ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में 108 विद्यार्थियों का हुआ चयन

By NS
On: July 16, 2026 1:15 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


उतई। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उतई द्वारा 14 जुलाई 2026 को आयोजित “उड़ान-2026” ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कॉलेजों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 113 विद्यार्थियों ने पंजीयन कर चयन प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 108 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल, बैंकिंग एवं फाइनेंस, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, फार्मेसी, एग्रीकल्चर तथा इंडस्ट्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

इस अवसर पर कुल 22 प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों ने भाग लिया। इनमें
आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, चौहान ऑटोमोबाइल्स, अन्नपूर्णा फाइनेंस, वर्मा एग्रोटेक, शुभम के मार्ट, श्रम इन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, इकोफिल प्राइवेट लिमिटेड , लक्ष्मी ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड , दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनंदगांव, इंदु आईटी स्कूल भिलाई,जीनियस पब्लिक स्कूल बेमेतरा,एथेना वर्ल्ड स्कूल बोथली तहसील- पाटन,ज्ञान पब्लिक स्कूल भिलाई-3, प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई, प्रिज्म पब्लिक स्कूल महका खुर्द, छत्तीसगढ़ वाणिज्य कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई, संदीपनी एकेडमिक अछोटी,दुर्ग, शैलदेवी महाविद्यालय अंडा, प्रिज्म कॉलेज महका खुर्द उतई ,शिफा डेंटल क्लिनिक, लक्ष्मी मेडिकल हॉल, शिवा चिकित्सालय तथा सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।

चयन प्रक्रिया में लिखित मूल्यांकन, व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं संस्थानों की आवश्यकता अनुसार विभिन्न चरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रिज्म समूह का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि “उड़ान” केवल एक प्लेसमेंट ड्राइव नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योगों एवं संस्थानों से जोड़ने का प्रभावी मंच बन चुका है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

संस्थान प्रबंधन ने इस सफल आयोजन में सहभागी सभी कंपनियों, संस्थानों, चयनकर्ताओं एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया तथा चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment