--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: अडानी कंपनी की कथित ब्लास्टिंग पर विवाद, ग्रामीणों

By NS
On: July 14, 2026 8:48 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: जिले के ग्राम पंचायत कलकसा के आश्रित ग्राम टेकापार में अडानी कंपनी के बिजली ट्रांसमिशन टॉवर निर्माण के दौरान रात में हुई कथित ब्लास्टिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, 11 जुलाई की शाम 7 से रात 8 बजे के बीच गांव के किसान परस राम वर्मा व संतराम यादव के खेत में पथरीली जमीन तोड़ने के लिए दो बार जोरदार धमाके किए गए। धमाकों से घरों में कंपन महसूस हुआ और लोग घबराकर बाहर निकल आए। ग्रामीणों का कहना है कि न तो उन्हें पहले सूचना दी गई और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

कंपनी के मैनेजर अविनाश कुमार ने दावा किया कि ब्लास्टिंग के लिए प्रशासन को सूचना देकर अनुमति ली गई थी। वहीं एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने किसी भी प्रकार की अनुमति देने से साफ इनकार किया है। सरपंच प्रीति देवी राजपूत ने भी कहा कि पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई थी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के दो दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि प्रशासन स्वयं ब्लास्टिंग की अनुमति देने से इनकार कर रहा है, तो क्या संबंधित कंपनी बिना प्रशासनिक अनुमति के भी इस तरह विस्फोट कर सकती है? क्या कंपनी शासन-प्रशासन से भी बड़ी हो गई है कि रिहायशी क्षेत्र के समीप बिना ग्रामीणों और ग्राम पंचायत को पूर्व सूचना दिए धड़ल्ले से ब्लास्टिंग की जाए?

वहीं, इस मामले में अधिकारी कैमरे के सामने खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या इतने गंभीर मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होगी या फिर ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों को इसी तरह नजरअंदाज किया जाता रहेगा।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment