--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : गैस पाइपलाइन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, युवक

By NS
On: July 11, 2026 10:44 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


एमसीबी,मनेंद्रगढ़। CG NEWS : एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस-भाजपा के नेता कोतवाली पहुंच गए और बीपीसीएल व निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर, मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन न्याय की मांग अब भी बरकरार है।

 

– Advertisement –

Ad image

मंगलवार देर रात मनेंद्रगढ़ शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन, स्थानीय लोग तथा कांग्रेस और भाजपा के नेता बड़ी संख्या में मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन का कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के कराया जा रहा था। कई स्थानों पर न चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही यातायात के सुरक्षित संचालन की व्यवस्था की गई थी, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही थी।

 

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर, जेसीबी चालक की गिरफ्तारी, वाहन की जब्ती, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की। घंटों तक कोतवाली के बाहर नारेबाजी होती रही। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, अपर कलेक्टर अनिल सिदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

 

मृतक के रिश्तेदार देव सिंह घोजी ने बताया कि मृतक मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला था और पिछले छह-सात वर्षों से अपनी ससुराल मनेंद्रगढ़ में रह रहा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक अपने बच्चे के लिए दूध लेने निकला था, तभी जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। उनका कहना है कि चालक बिना रुके मौके से चला गया और घटना के कई घंटे बाद तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने परिवार की सुध नहीं ली।

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला महामंत्री राजकुमार केशरवानी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के कई घंटे बाद तक न जेसीबी जब्त हुई और न ही चालक की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कराया जा रहा था और बीपीसीएल का कोई जिम्मेदार अधिकारी परिजनों से बात करने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जेसीबी की पहचान की जा रही है और वाहन व चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन की सहायता राशि और मोटर दुर्घटना दावा प्रक्रिया में भी परिवार को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब सवाल यह है कि गैस पाइपलाइन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही हुई या नहीं, और यदि हुई तो जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होगी। पूरे शहर की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment