--विज्ञापन यहां--

संकुल समन्वयक ने किया शाला का अवलोकन, हिंदी-अंग्रेजी पठन, पहाड़ा एवं शाला नायक चुनाव पर दिया विशेष जोर

By NS
On: July 11, 2026 9:20 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया (ड) का संकुल समन्वयक श्री हरिशंकर देवांगन द्वारा शैक्षणिक अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से हिंदी एवं अंग्रेजी का धाराप्रवाह पठन, बारहखड़ी, पहाड़े तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए तथा अपनी सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
अवलोकन के दौरान संकुल समन्वयक ने विद्यार्थियों की कॉपियों का अवलोकन कर गृहकार्य, लेखन कार्य एवं सुलेख की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, शुद्ध लेखन एवं प्रतिदिन पठन-पाठन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान देते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को धाराप्रवाह पठन एवं पहाड़ों में दक्ष बनाने के निर्देश दिए।
शाला की प्रधानपाठक श्रीमती कुसुम अगनेकर के नेतृत्व में शिक्षक श्री प्रदीप कुमार वर्मा, श्रीमती मेनका देवी सिन्हा, सुश्री चंचल साहू, श्रीमती हेमलता वर्मा एवं श्री हरिनारायण निषाद द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की संकुल समन्वयक ने सराहना की।
इसी अवसर पर शाला में शाला नायक एवं शाला नायिका का लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव भी संपन्न कराया गया। मतदान प्रक्रिया में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को लोकतंत्र, मतदान के महत्व एवं निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। संकुल समन्वयक ने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं।
अंत में संकुल समन्वयक ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी को मूलभूत अधिगम दक्षताओं में निपुण बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment