--विज्ञापन यहां--

सूद चैरिटी फाउंडेशन व संचेती फाउंडेशन की पहल, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंची शिक्षा की सौगात

By NS
On: July 9, 2026 7:48 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भिलाई। सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई द्वारा संचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से 8 जुलाई 2026 को “शिक्षा सारथी अभियान” का सफल आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा 1 से 9 तक के कुल 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को कुल 500 नोटबुक एवं 300 स्टेशनरी किट प्रदान किए गए। अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग देना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में संचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर एवं नागेंद्र शर्मा, जबकि सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई की ओर से दीक्षा नागदेवे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकास जायसवाल, जन सेवक फाउंडेशन, शामिल हुए।
आयोजकों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षा सारथी अभियान समाज के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ा विवाद: अंजना सिंह के समर्थन में उतरे एक्स पति यश कुमार, खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर लगाए गंभीर आरोप

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

CG NEWS: नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

‘एक देश, एक चुनाव’ पर अभी करना होगा लंबा इंतजार! मानसून सत्र

दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Leave a Comment