--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS : रायपुर में बाइक चोरी करने वाला आरोपी टार्ज़न

By NS
On: July 4, 2026 11:36 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर वाहन चोर उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनुप दुबे ने 9 मई 2026 को गुढ़ियारी स्थित एमपी कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी अपनी होंडा शाइन (CG 04 PZ 4259) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

– Advertisement –

Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच तेज की। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न (40 वर्ष) निवासी जनता कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर के रूप में बताई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान न केवल एक बल्कि गुढ़ियारी क्षेत्र से कुल चार दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई चारों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment