--विज्ञापन यहां--

ग्राम पंचायत बोडरा बांधा(अ) मे रोजगार गारंटी योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ झाला ,,ग्राम के युवकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग,,,,,,,,,,,

By NS
On: July 4, 2026 12:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,✍️✍️

पाण्डुका/विकासखंड छूरा के ग्राम पंचायत बोडरा बांधा अ,,में रोजगार गारंटी के तहत 8.69 कुल स्वीकृत राशि से शीतला तालाब में गहरीकरण वा निर्माण कार्य कराए गए हैं। पर यहां बनाए जाने वाले ,,आउट और इन,, कार्यों में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है ग्राम के युवको जिसमे राजपाल यादव,जितेंद्र साहू,केशव साहू पालसिंग ध्रुव, दुष्यन्त ध्रुव ,खेमेश्वर ध्रुव, आदि ने मौके पर जाकर मीडिया को दिखाया कि ग्राम के शीतला तालाब में हाल ही में हुए तालाब गहरीकरण के लिए शासन के मंशा अनुरूप जो कार्य होना चाहिए था वह नहीं हुआ है।

आउट (out)जिसमें पानी घुसेगा और इन (in)जिसमें ज्यादा पानी होने के बाद वह बाहर किया जा सके। इसलिए पानी घुसने के लिए और पानी बाहर निकालने के लिए आउट और इन बनाया जाता है जिसमें ग्राम पंचायत जिम्मेदार व जनपद पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी द्वारा गड़बड़ी की गई है।एक ही दिशा में दोनों को बना दिया गया है।पानी घुसेगा पर निकलना नहीं वही इन युवकों ने बताया कि इंजीनियर मौके पर नहीं आती थी कार्य ठेकेदार मजदूरो के भरोसा छोड़कर चले जाते थे साथ ही नीचे पत्थर के बोल्डर डालकर बेस किया गया है।

जबकि नीचे बोल्डर डालना है कि नहीं ये भी क्लियर नहीं है ।क्यों कि आसपास के पंचायतों में नीचे बोल्डर नहीं डाला गया है।सबसे हैरानी की बात यह है कि जो आउट और इन दोनों निर्माण किया गया है ।वे एक ही दिशा में है पानी निकालने का रास्ता ही नहीं है। दोनों ही जगह से पानी घुसेगा पर पानी निकले का कहा से इसके लिए रास्ता ही नहीं बना है ऐसे में रोजगार गारंटी की शासकीय योजनाओं में इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है।

जिला प्रशासन से इस पर निष्पक्ष जांच कर ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत की जिम्मेदारो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।।इस बारे में जानकारी लेने इंजीनियर वत्सला ध्रुव को फोन किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया,

,,,,,,,,,,,,,,,,वही इस बारे में सरपंच ग्राम पंचायत बोडरा बांधा,अ, देवकुमार दीवान ने बताया कि जहां पर गांव वालों ने बनाने के लिए बोला वहीं पर बनाए हैं और वहीं के मिस्त्री और मजदूरों ने काम किया है ।मैं तो केवल मटेरियल दिया हूं ।वहां का काम रोजगार सहायक देख रहा था।,

,,,,,,,,,, रमेश कंवर प्रोग्राम अधिकारी जनपद पंचायत छुरा,, ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा जहां पर बोले गए होंगे वहीं पर बनाए होंगे मैं दिखवा कर पता करवा लेता हूं कैसे बनाया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment