राजिम। CG NEWS : कोपरा नगर पंचायत कार्यालय में हुए घेराव और तोड़फोड़ मामले का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत कोपरा कार्यालय का घेराव किया गया था, इस दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में लगे नेम प्लेट, कंप्यूटर और दरवाजों को नुकसान पहुंचाया गया।

घटना को लेकर नगर पंचायत कोपरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और पार्षदों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।






