खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,
राजिम- नगर पंचायत कोपरा के घेराव के दौरान हुए बवाल के बाद पांडुका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यालय के शीशा और कंप्यूटर मॉनिटर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए लोगों में कोपरा के योगेश साहू, विक्रम साहू, द्वारिका सिन्हा, शिवम सिन्हा और रमेश सिन्हा, खिलेश्वर साहू शामिल हैं। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके बाद शनिवार सुबह सभी कांग्रेसियों ने थाना घेराव के लिय इकट्ठे हो गए थे ।और इसी बीच सभी गिरफ्तार कांग्रेसीयो को राजिम न्यायालय में पेश किया गया।

धरना बनी हिंसक,शीशा-मॉनिटर टूटे- उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश कुमार साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ श्यामलाल वर्मा पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान तनाव की स्थिति बन गई थी जिसके बाद नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था।पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय के शीशे और कंप्यूटर मॉनिटर तोड़ दिए। इसी शिकायत पर पांडुका थाना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।ज्ञापन में सीएमओ पर प्रधानमंत्री आवास की किस्त रोकने, मनमाना टैक्स वसूलने, फर्जी कोटेशन से खरीदी, सफाई कर्मचारियों के वेतन से 134 रुपये काटने, पानी टैंकर से 500 रुपये वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने धरना स्थल से प्रदेश की भाजपा सरकार को भी घेरते हुए कहा था कि “पूरे प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हैं, सरकार कमीशनखोरी को संरक्षण दे रही है।ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने 15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पूरे जिले में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेताओं की हिरासत से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।





