--विज्ञापन यहां--

नगर पंचायत पाटन के नवनियुक्त एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

By NS
On: July 2, 2026 1:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। नगर पंचायत पाटन के नवनियुक्त एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा के नियुक्ति उपरांत भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बाबा वर्मा एवं सेवा सहकारी समिति पाटन के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रकाश बिजौरा का पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत पाटन के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति पाटन के प्राधिकृत सदस्य भगवान सिंह चंद्राकर, संतोष वर्मा, संतोष घिरवानी, पारखत साहू, नीलू वर्मा, तेजेन्द्र पिपरिया, संजय चंद्राकर, तुकेश निर्मल, प्रेम साहू, ग्राम पंचायत पन्दर के सरपंच उमेश गजेंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment