नई दिल्ली। Central Government: केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों को मंजूरी दी है। समिति ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी (IFS: 1989) का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। वह अगले एक साल तक विदेश सचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।


इसके साथ ही प्रो. उमेश वी. वाघमारे को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। वह 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर कार्य करेंगे।

इन दोनों फैसलों को केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे और वैज्ञानिक एवं कूटनीतिक नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।







