- असोगा बस्ती के पास हुआ हादसा, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया
पाटन।रानीतराई असोगा मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आसोगा निवासी होरी लाल साहू अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 BE 4942) से रानीतराई से अपने घर आसोगा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रानीतराई की ओर जा रही बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KW 1813) पर सवार पुष्कर विश्वकर्मा एवं हेमंत ठाकुर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
यह दुर्घटना आसोगा बस्ती से कुछ दूरी पहले हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की सहायता कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।





