भक्त माता कर्मा त्याग और सेवा की प्रतीक, समाज को जोड़ने वाली महान विभूति—भूपेश बघेल

NFA@0298
2 Min Read


  • ग्राम बेंद्री में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन। समीप के ग्राम बेंद्री में सोमवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज की मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद अतिथियों द्वारा कृष्ण कर्मा मंदिर में आरती-पूजा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा और समाज को जोड़ने वाली महान विभूति थीं। उनके जीवन से हमें परिश्रम, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि जब भी दान, सेवा और समाज हित की बात आती है, साहू समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि संत महात्माओं के पास अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो समाज और मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उनके सान्निध्य से व्यक्ति के जीवन में शांति, सद्भाव और नैतिकता का संचार होता है। संत महात्मा समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं और उनके विचारों से लोगों को सेवा, त्याग और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्री बघेल ने स्थानीय साहू समाज की मांग पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा किए।
कार्यक्रम को जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने भी संबोधित करते हुए तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने की अपील किया।इस अवसर पर समाज द्वारा सेवानिवृत वरिष्ठजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से सरपंच माया मडरिया, महेंद्र साहू, विमला साहू, संतोष साहू,अर्जुन साहू,गोपेश साहू, सरिता साहू, बलराम साहू,नंदकुमार साहू,नरेंद्र साहू, रवि साहू,भास्कर साहू,दिनेश साहू, माहेश्वरी साहू,केशर हिरवानी,राजेंद्र हिरवानी,पुरुषोत्तम साहू,
सहदेव साहू,सुंदर लाल साहू,बसंत साहू, रामखिलावन साहू,गजेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment