माता कर्मा केवल नाम नहीं, सेवा, त्याग और समाज कल्याण की प्रेरणा हैं – आशीष वर्मा

NFA@0298
4 Min Read


भक्त माता कर्मा जयंती पर भव्य आयोजन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

जामगांव आर । समीपवर्ती ग्राम परिक्षेत्र साहू समाज बीजाभांठा में साहू समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साहू सामुदायिक भवन, आदिवासी सामुदायिक भवन, जय स्तंभ निर्माण घोरारी तथा श्मशान घाट शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में आशीष वर्मा (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू ने की। इस अवसर पर रवि सिन्हा (सभापति जनपद पंचायत पाटन), राजाराम गहरवार (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण), अमित अग्रवाल (सरपंच ग्राम पंचायत बेल्हारी), जीधन ठाकुर (सरपंच ग्राम पंचायत भंसुली), निर्मला साहू (सरपंच) तथा बलराम साहू (उपसरपंच) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि माता कर्मा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं जिन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सच्ची भक्ति केवल मंदिरों में नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समाज के कल्याण में होती है। उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, सादगी और समाज सेवा की भावना आज भी पूरे साहू समाज और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती संतों और महापुरुषों की भूमि रही है। माता कर्मा जैसे महान आदर्शों ने समाज को भक्ति, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया है। आज हमें केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक विकास कार्य हुए। गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की नई धारा प्रवाहित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती केवल साहू समाज का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। माता कर्मा का जीवन हमें सच्ची भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। उनके आदर्श समाज को एकता और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कहा कि सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य समाज की प्रगति और एकता का प्रतीक हैं। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज बीजाभांठा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें रामेश्वर साहू (अध्यक्ष), रमेश साहू, पुष्पा साहू, वामन साहू, रेखराज साहू, दिनेश साहू, रमानाथ साहू, बैजनाथ साहू, कुलेश्वर साहू, बलराम साहू, निमेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, धनेश्वरी साहू, युवराज साहू, छबेंद्रे साहू, चित्रसेन साहू, निर्मला साहू (सरपंच), प्रियंका टंडन, नूतन साहू (पंच), अंजू बंजारे (पंच), दिनेश (पंच), गणेश बंजारे (पंच), रमेश मंडावी, रंजीत मार्कण्डेय (पंच), संजय यादव, गेंदलाल साहू (सचिव), अहिमन ठाकुर सहित समाज के वरिष्ठजन, महिला समिति, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment