--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: किरायेदार सत्यापन में बड़ा खुलासा: अकलतरा

By NS
On: June 22, 2026 3:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने पंजाब निवासी 23 वर्षीय सेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के संपर्क में था और उसके मोबाइल से पाकिस्तान, सऊदी अरब व अन्य विदेशी नंबरों से बातचीत, व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल और डिजिटल सामग्री के अहम साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मिनीमाता चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। सत्यापन के दौरान पूछताछ में उसके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद मोबाइल की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिलने का दावा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

जांच में पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित तत्वों के संपर्क में था। वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संवाद कर रहा था तथा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो जैसी सूचनाएं साझा कर रहा था। हालांकि इन सभी पहलुओं की पुष्टि विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment