--विज्ञापन यहां--

अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

By NS
On: June 18, 2026 2:04 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रानी तराई पुलिस ने ग्राम घोरारी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोरारी के धरशा रोड के पास एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना रानी तराई पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से एक नीले रंग के बैग में रखे 63 पौवा शोले देशी प्लेन शराब तथा एक प्लास्टिक जर्किन में भरी 05 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पूछताछ में महिला ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार 18 जून 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोदावरी बाई (45 वर्ष), निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹5,040 मूल्य की 63 पौवा देशी प्लेन शराब, ₹1,000 मूल्य की 05 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक नीले रंग का बैग तथा एक प्लास्टिक जर्किन जब्त किया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment