--विज्ञापन यहां--

CG BREAKING : ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, कलेक्टर

By NS
On: June 17, 2026 1:41 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG BREAKING : ग्रैंड न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर्मचारियों में आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। दोनों का कार्यालय समय में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था।

वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी कथित तौर पर कार्यालय परिसर में शराब का सेवन करते नजर आए थे। मामला सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

गौरतलब है कि हाल के दिनों में खैरागढ़ जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों से भी कर्मचारियों के शराब सेवन से जुड़े वीडियो सामने आए थे। ऐसे में आबकारी विभाग के कर्मचारियों का वीडियो वायरल होना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

 

 

CG BREAKING : कलेक्टर कार्यालय परिसर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे सरकारी कर्मचारी, मचा हड़कंप

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment