--विज्ञापन यहां--

CG CRIME: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, युवक को

By NS
On: June 17, 2026 11:51 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG CRIME: बिलासपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में आए दिन मारपीट और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक के पास की है।

बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके चेहरे, आंख और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

– Advertisement –

Ad image

घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वजह के साथ आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।लगातार बढ़ती मारपीट और हिंसा की घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कितनी जल्दी और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment