रायपुर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 14 तथा 15 अक्टूबर को सक्ती तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 15 अक्टूबर बुधवार को विश्राम गृह सक्ती में प्रातः साढ़े 9 बजे स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा सुबह 11 बजे सक्ती जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे सारसकेला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5.10 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।










