
Election Result 2026 : मतगणना शुरू होते ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान कई बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की है, जहां भाजपा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देती नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल: बहुमत के करीब भाजपा
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों (कुल 294) पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा करीब 138-149 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92-107 सीटों तक सीमित दिख रही है। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। अगर ये रुझान बरकरार रहे तो भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बना सकती है।ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट पर आगे हैं, लेकिन राज्य स्तर पर उनकी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। सुवेंदु अधिकारी के साथ उनकी टक्कर भी नजर आ रही है। कुछ खास सीटों जैसे झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम में भाजपा मजबूत बढ़त बनाए हुए है। ये शुरुआती रुझान हैं। दोपहर तक साफ तस्वीर सामने आएगी।
असम: भाजपा की लगातार तीसरी जीत का आसार
असम की 126 सीटों पर भाजपा हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस मुकाबले में है, लेकिन भाजपा का दबदबा साफ दिख रहा है। राज्य में रिकॉर्ड 85% से ज्यादा मतदान हुआ था।
तमिलनाडु: थलापति विजय की पार्टी TVK का कमाल
तमिलनाडु की 234 सीटों पर अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलागा वेट्रिक कड़गम (TVK) शुरुआती रुझानों में सबसे आगे है। डीएमके (एमके स्टालिन) और एआईएडीएमके के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था, लेकिन TVK ने सबको चौंका दिया है।
केरल: LDF और UDF में कांटे की टक्कर
केरल की 140 सीटों पर वाम मोर्चा (LDF) और कांग्रेस गठबंधन (UDF) के बीच बराबरी का मुकाबला है। पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक UDF को अच्छी चुनौती मिल रही है।पुडुचेरी: भाजपा का दबदबाकेंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। एन रंगास्वामी की पार्टी को कड़ी चुनौती मिल रही है।
चुनाव का ब्योरा
पश्चिम बंगाल: 92.47% मतदान (सबसे ज्यादा), दो चरणों में हुआ चुनाव।
तमिलनाडु: 85%+ मतदान।
असम: 85%+ मतदान।
केरल: 78.27% मतदान।
पुडुचेरी: 89.97% मतदान।
फाल्टा सीट विशेष: दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में गड़बड़ी के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। यहां 21 मई को दोबारा मतदान और 24 मई को मतगणना होगी।
क्या कहते हैं नेता?
ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा असम में तीसरी बार सरकार बनाने के मूड में।
स्टालिन, पिनराई विजयन और रंगास्वामी का सियासी भविष्य इन नतीजों पर निर्भर।
मतगणना पूरी होने तक तस्वीर और साफ होगी। देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।


