एनीकट में नहाने गया युवक डूबा, पानी में तैरती मिली

NFA@0298
1 Min Read


​बिलासपुर। CG NEWS : जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विद्याडीह में शनिवार शाम को एक युवक की नदी में डूबने से असमय मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय राज टण्डन उर्फ गोलू पिता रामदास टण्डन शाम करीब 5 बजे लीलागर नदी में बने एनीकट में नहाने गया था, लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एनीकट के पानी में तट से लगभग 10 फीट दूर राज का शव तैरता हुआ मिला, जिसकी सूचना तुरंत पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment