इन 5 तरीकों से खेत के आसपास भी नहीं भटकेंगे जंगली जानवर

NFA@0298
3 Min Read



किसानो और जंगली जानवर: किसानों की सबसे बड़ी समस्या है खेत में जानवरों द्वारा किया जाने वाला नुकसान, आइए आज बात करें जानवरों को रोकने के समाधानों की.
आज के समय में किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि सालभर किसान अपनी फसल में दिन-रात मेहनत करता है. जब फसल बड़ी होती है तो जंगली जानवर उसकी फसल को खराब करने लगते हैं. जंगली जानवर या तो खेत में घुसकर फसल को खाते हैं या बस खेत में घूम-घूम कर फसल को खराब कर देते हैं. ऐसे में किसान भी हर समय खेत के पास ही नहीं रह सकता. ऐसे में किसान ऐसा क्या करे जिससे जंगली जानवर उसके खेत में नुकसान न करें और किसान भी चैन की नींद सो सके, चलिए जानते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर किसान जंगली जानवरों से अपनी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं.

किसान अपने खेत को सुरक्षित करने के लिए अपने खेत के चारों तरफ वायर फेंसिंग कर सकता है. इसमें किसान उचित दूरी पर खंभे या डंडे गाड़कर उन पर थोड़ी ऊंचाई तक तार बांध सकता है जिससे जंगली जानवर खेत के अंदर न जा सकें. तार की ऊंचाई थोड़ी अधिक रखने से जानवर उनके ऊपर से कूद कर भी नहीं जा सकेंगे.

किसानों के उपयोग के लिए आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक वायर फेंसिंग मशीन आ गई है जिससे जानवरों को काफी मामूली सा करंट का झटका लगता है, यह झटका सिर्फ जानवर को डराने के लिए होता है इससे उस जानवर को कोई जान का खतरा नहीं होता, बस उस झटके से जानवर खेत से दूर चला जाता है या उस फेंसिंग को पार नहीं करता.

किसानों के लिए एक सबसे साधारण सा तरीका हो सकता है कि किसान अपने खेत के अंदर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर इंसान जैसे दिखने वाले पुतले लगा दे. ये पुतले हवा में हिलते भी हैं जिससे जानवरों को लगता है कि खेत में इंसान है और वो खेत के अंदर नहीं आते.

किसानों के लिए एक और असरदार तरीका है लाइट एंड साउंड सायरन सिस्टम, इसमें एक लाइट बीम खेत में घूमती रहती है और थोड़ी-थोड़ी देर में सायरन भी बजता है जिससे जानवर डर जाते हैं और खेत से दूर रहते हैं.

एक सरल उपाय यह भी हो सकता है कि नीलगाय जैसे जानवरों को तेज गंध पसंद नहीं होती, ऐसे में तेज गंध वाली चीजें और नीम का मिश्रण बनाकर खेत के चारों तरफ स्प्रे करने से भी काफी हद तक जानवरों को नियंत्रित किया जा सकता है.



Source link

Share This Article
Leave a Comment