डीसीपी दफ्तर के पास लूट

NFA@0298
1 Min Read


डीसीपी दफ्तर के पास लूट


05-Jun-2026 11:00 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

रायपुर, 5 जून।
 कोटा क्षेत्र में डीसीपी दफ्तर के पास चाकू की नोक पर एक युवक से लूट की घटना सामने आई है। 

घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है।

पंडरी निवासी उज्ज्वल मंडल भिलाई जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सुयश हॉस्पिटल के बाजू स्थित पेट्रोल पंप के पास पांच युवकों ने उसे रोक लिया। बताया गया कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक को धमकाया और उसके पास मौजूद सामान एवं नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment