आलाकमान की मर्जी बताकर Siddaramaiah ने दिया इस्तीफा

NFA@0298
1 Min Read


नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन जाकर राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने कहा -“आलाकमान ने जो कहा, वो किया। राज्य हित सबसे ऊपर है।” उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा और कर्नाटक के हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं।

सिद्धारमैया ने लोकभवन पहुंचकर कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल उस समय वहां नहीं थे, इसलिए राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा दिया गया। अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। डीके शिवकुमार अब नए सीएम होंगे और नई सरकार को पूरा समर्थन रहेगा।कल दिल्ली में इंदिरा भवन में लंबी बैठक हुई थी, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल आदि शामिल थे। कर्नाटक कांग्रेस में 20 मई को सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नेतृत्व बदलाव और पावर ट्रांसफर को लेकर सस्पेंस बना हुआ था.



Source link

Share This Article
Leave a Comment