
- गौठान संचालन के लिए रवि फसल के पैरा को गौठान में इकट्ठा करने का कर रहे है जतन
सेलुद/ग्राम पंचायत सेलुद के द्वारा रवि फसल के पैरे को मजदुरो के द्वारा गौठान तक ला रहे है गौठान में आगामी खरीब फसल के समय घुमन्तु पशुओ को खिलाने उपयोग किया जायेगा है ।ग्राम पंचायत सेलुद के युवा सरपंच खिलेश बबलु मारकंडे ने बताया कि सरकार द्वारा गौठानो के संचालन करने की जानकारी आई है लेकिन अभी तक सुस्पष्ट नहीं किया गया है कि गौठान कब से संचालन होगा मानसून कुछ ही दिनों में प्रारंभ हो जाएगी उसके बाद किसान अपने खेतो में फसल लगाना प्रारम्भ कर देंगे उस बीच गौठान संचालन के लिए पशुओं को चारा खिलाने के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का व्यवस्था नहीं किया गया है,अगर गौठान संचालन इसी वर्ष से किया जाना है तो पशुओं के लिए चारा की उचित व्यवस्था अभी से किया जाना चाहिए था,किंतु ऐसा किसी भी पहल नहीं किये जाने के कारण पंचायत व स्थानीय किसानों द्वारा पिछले वर्ष के भांति गौठान संचालन किया गया उसी के तैयारी में घुमंतू पशुओं के लिए चारा व्यवस्था किया जा रहा है ताकि गौठान का संचालन निरंतर हो सके और घुमन्तु पशुओं के कारण फसल नुकसान न हो इस बात को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत सेलुद व जन सहयोग से गौठान में पैरा इकट्ठा करने व उस पैरे को कुट्टी काटकर रखने की तैयारी कर रहे है।वही गाँव के छोटे व बड़े किसानों के पैरे को ट्रेक्टर ट्राली से भरकर गौठान तक लाया जा रहा है ।लेकिन बड़े किसानों के पैरे को गौठान तक लाने का कार्य इस भीषण गर्मी होने के बाद भी गौठान संचालन में सहयोग करने के लिए कार्य कर रहे है।सरपंच खिलेश मारकंडे की पहल पर गुलमणी कुर्रे चंद्रकुमार धनकर जवाहर वर्मा रुरेन्द्र देवाँगन सहित अन्य किसानों अपने खेतों में पड़े पैरे को निशुल्क दे रहे है लेकिन उनको गौठान तक लाने में बड़ी समस्या हो रही थी। इस कार्य में प्रमुख रुप से सरपंच खिलेश मारकंडे उपसरंच राकेश साहू पुर्व पंच रवि पटेल करण धनकर कुमार यादव का सहयोग रहा है


