विशेष सत्र से पहले CG Congress विधायक दल की बैठक

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले बुधवार को कांग्रेस (CG Congress) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ सदन में जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कल भाजपा के लिए बुरा दिन होगा।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र सिर्फ एक दिन के लिए बुलाया गया है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुताबिक निंदा करने के उद्देश्य से इसे आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री कांग्रेस और विपक्षी दलों की निंदा करते नजर आएंगे।

महंत ने कहा कि जिस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा हो चुकी है, उसी के खिलाफ अब निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो इस सत्र का बहिष्कार भी कर सकती थी, लेकिन पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है, इसलिए सभी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की महिला विधायकों को विशेष रूप से तैयारी करवाई गई है और वे सदन में मजबूती से अपनी बात रखेंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक दिन के सत्र में महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होना है, लेकिन इस पर पहले ही पर्याप्त चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला विधायक पूरी तरह तैयार हैं और सरकार के हर सवाल का जवाब देंगी।

बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। हमारी महिला विधायक भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगी। भाजपा के लिए कल का दिन बुरा साबित होगा। कांग्रेस नेताओं के आक्रामक तेवरों से साफ है कि गुरुवार को होने वाला विशेष सत्र हंगामेदार रहने वाला है। महिला आरक्षण और निंदा प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment