
रायपुर,,,प्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय 32 शिक्षण विभागों में से भौतिकी विभाग को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सर्वोत्तम बेस्ट विभाग के रूप में पुरस्कृत किया गया।
यह अवार्ड सत्र 2024-25 में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के मद्देनजर के आधार पर तत्कालीन विभाग अध्यक्ष डॉ. नमिता ब्रह्मे ने इसे विभाग के प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार विभाग में सभी सहयोगियों के द्वारा कंधे से कंधा, कदम से कदम और तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करने से मिला है डा नमिता ने कहा कि विभाग के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी विभाग के लिए ऐसा ही सहयोग प्रदान करने की अपील की।इसके साथ ही भौतिकी विभाग की मंजू साहू तकनीकी सहायक को उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में नवाजा गया l “
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंसनर्स कल्याण संघ ” के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी ने विभाग के उत्कृष्ट कार्यों साथ साथ भौतिकी विभाग की ही तकनीकी सहायक मंजू साहू को एवं सी बी एस विभाग की माधूरी वर्मा उत्कृष्ट कर्मचारी के अवार्ड से नवाजा गया भौतिकी विभाग , मंजु साहू और माधूरी वर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बहुत बहुत बधाई दिये और शुभकामना देते हुए भौतिकी विभाग के वर्तमान विभागाध्यक्ष डा डी पी बिसेन इसे और उचाईयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें l


