बाबूगंज में विद्युत उपकेंद्र बनने से बिजली से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी निजात : रमेश चंद्र मिश्र

NFA@0298
2 Min Read



उत्तर प्रदेश सरकार ने दी स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया जारी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बाबूगंज में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। परियोजना फिलहाल टेंडरिंग प्रक्रिया में है और प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बदलापुर विधानसभा को एक और बड़ी सौगात मिली है। बाबूगंज क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर बदलापुर विधायक ने प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा, “बदलापुर विधानसभा के विकास और बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। बाबूगंज में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन बनने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया जारी है तथा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment