
भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, दोनों डिप्टी सीएम और ओपी चौधरी को जगह
12-May-2026 11:02 PM
सरकार- संगठन में संतुलन की कोशिश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में अहम बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुशंसा पर गठित नई कोर कमेटी में दोनों डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को शामिल किया गया है।
प्रदेश भाजपा की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जगह दी गई है।
इसके अलावा क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अजय जम्वाल, महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लता उसेंडी पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भी कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।
प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यसमिति के विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।


