
छत्तीसगढ़, विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को शासकीय महाविद्यालयों की भाँति शासकीय विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग को लेकर 20 मई को नया रायपुर अटल नगर के महानदी भवन में जाकर प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा , और प्रदेश के मुख्य सचिव के कार्यालय में जाकर मांग पत्र दिया गया l
दिनांक 23/5/2026 को 15 वर्षो तक लगातार मुख्यमंत्री रहे एवं वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह के निवास में जाकर मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को शासकीय महाविद्यालयों की भाँति शासकीय विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया l
ज्ञापन देने जाने वालों में विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारियों / सिनीयर सिटीजनों के प्रांतीय संघठन “के वरिष्ठ सदस्यगण में राधे श्याम साहू और गणेश राम यादव शामिल रहे


