
देशभर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड मिले एक ही छत के नीचे, रायपुर वासियों को लुभा रहे लजीज जायके
30-Apr-2026 2:11 PM
सयाजी के क्रेविंग्स रेस्त्रां में खाऊं गली 10 मई तक
रायपुर, 30 अप्रैल। राजधानी स्थित होटल सयाजी के जनरल मैनेजर कार्थिक विंसेंट ने बताया कि क्रेविंग्स रेस्टोरेंट में फूडलवर्स के लिए खाऊ गली फूड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस फेस्ट में देशभर के स्ट्रीट फूड के स्वाद का खास संगम एक ही छत के नीचे मिलेंगे।
एग्जीक्यूटिव शेफ राजेंद्र सिंह ने बताया कि खाऊ गली फूड फेस्टिवल जिसमें देशभर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड एक ही छत के नीचे परोसा जा रहा है। यह फेस्टिवल 24 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगा। होटल की अनुभवी शेफ टीम द्वारा तैयार किए गए इस विशेष मेन्यू में भारत के विभिन्न हिस्सों के स्ट्रीट फूड शामिल हैं। इसके साथ ही तंदूरी रसगुल्ला, रबड़ी फालूदा और ग्रिल्ड काठी रोल जैसे फ्यूजन व्यंजन भी मेहमानों को खास आकर्षण प्रदान कर रहे हैं।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय स्ट्रीट फूड की पारंपरिक स्वाद और रौनक को एक स्वच्छ और शानदार माहौल में प्रस्तुत करना है, जिससे शहर के फूड लवर्स को एक अलग अनुभव मिल सके। यह फूड फेस्टिवल रोजाना शाम 7.30 बजे से क्रेविंग्स रेस्तरां में संचालित होगा। जिसमें आगंतुकों के लिए विशेष फूड गैलरी रखी गई है। जो लोगों को काफी पसंद आयेगी।


