--विज्ञापन यहां--

घोरारी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 153 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By NS
On: June 24, 2026 5:29 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रानीतराई। थाना रानी तराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घोरारी के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां एक सफेद प्लास्टिक बोरी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बुधवार 24 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 88 पौवा देसी प्लेन मदिरा, 42 पौवा देसी शोले मसाला शराब तथा 23 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 14,700 रुपये तथा बिक्री की 700 रुपये नकद राशि भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौगेन्द्र बंजारे (45 वर्ष), पिता जयलाल बंजारे, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से दूर रहें। ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ramayana Part 1: THE END से उठा पर्दा! महाबली हनुमान की

अहिवारा एवं जामुल में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत, घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला, बोले-

दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों ने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर चलेगा कानूनी डंडा,एसपी वेदव्रत सिरमौर ने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और भूतेश्वरनाथ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Leave a Comment