घटारानी में युवक पर तेंदुआ ने किया हमला ,,मादा तेंदुआ दो बच्चे के साथ देखा गया है।।

NFA@0298
1 Min Read


ख़बर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️✍️

पांडुका /वन परिक्षेत्र पाण्डुका के घटारानी के जंगल में मंदिर के पास स्थित लोटेश्वर महादेव के पास ग्राम जमाही निवासी भीखम कमार 19 वर्ष के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया।मादा तेंदुवा अपने दो बच्चे के साथ छांव में बैठा था और युवक को अपने ओर आते देख हमला कर दिया।बिटगार्ड राहुल श्रीवास से मिली जानकारी अनुसार युवक भीखम तेंदू पत्ता को बांधने के लिए उपयोग होने वाले रस्सी लाने के लिए जंगल गया था। इसी बीच मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ बैठा था।

खतरा महसूस हुआ होगा और हमला कर दिया ।। पांडुका परिक्षेत्र के अंतर्गत हुए इस घटना पर मौके पर बिटगार्ड पहुंचे और युवक को तत्काल 1 हजार की सहायता राशि देकर 108 बुलाकर युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया।साथ ही अस्पताल में वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचकर युवक की स्वास्थ्य हाल जाना ।

तो वही वन विभाग की अपील किया गया है कि जंगल जाते समय सावधानी बरते खासकर जब जंगल जानवर के साथ में बच्चे होते है तो जायदा खूंखार हो जाते है।जरा सा भी खतरा महसूस हो तुरंत हमला कर देते है।।



Source link

Share This Article
Leave a Comment