सुराज अभियान 2026 : ग्राम घुघुवा(क) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, कलेक्टर ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। सुराज अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पहुंचकर आभा आईडी, आयुष्मान वय वंदन कार्ड एवं एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया।
शिविर में बीएमओ बी. कठोतिया, बीएल वर्मा, राधेश्याम शांडिल्य, नरेंद्र गिल्लारे, डॉ. अपूर्वा, चंद्रकांता साहू सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े आरएचओ एवं सीएचओ उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment