02 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read



प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में* अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी रानीगंज  विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी मय हमराह एवं स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास ट्रक को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई कुल 07 बोरियों से कुल 02 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके से ट्रक चालक सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना फतनपुर पर मु0अ0सं0-82/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
मो0 अरबाज पुत्र मो0 असलम निवासी ग्राम जाफरपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष, शोएब मलिक पुत्र स्व0 इस्तेखार अली निवासी ग्राम कठार मधुपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष एवं मो0 वासिर पुत्र मो0 शरीफ निवासी ग्राम मंदाह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अन्य सामानों के बीच छिपाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे तथा अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment