बिना टिकट पकड़े जाने पर बवाल—तिरुवनंतपुरम

NFA@0298
1 Min Read


महाराष्ट्र। Indian Railways: रेलवे स्टेशन के पास तिरुवनंतपुरम–CSMT एक्सप्रेस में 11 जनवरी को उस वक्त हंगामा मच गया जब सीनियर TTE श्यामू कल्लू राठौड़ और उनके सहयोगी अवनेश कुमार पर बिना टिकट यात्रियों ने हमला कर दिया;

जानकारी के अनुसार टिकट चेकिंग के दौरान वॉशरूम के पास 15–20 यात्रियों की भीड़ मिली, जिनमें से कई के पास टिकट नहीं था और जुर्माना भरने को कहने पर पांच लोगों ने राठौड़ के साथ मारपीट की और चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दी, बीच-बचाव करने आए सहयोगी को भी थप्पड़ मारा गया,

– Advertisement –

Ad image

जिसके बाद ट्रेन के कल्याण स्टेशन पहुंचते ही GRP और RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया; पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मुंबई के वर्ली इलाके के निवासी हैं और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1) और 132 समेत अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, घटना ने एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और ट्रेनों में बढ़ती बदसलूकी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment