5 रु के पुराने नोट के बदले 37 लाख देने का लालच

NFA@0298
1 Min Read


साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : छुईखदान पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर, उम्र 19 वर्ष को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।

ग्राम पदमावतीपुर निवासी नेताराम देवांगन ने छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि व्हाट्सएप के माध्यम से उसे ₹5 के पुराने नोट के बदले ₹37.94 लाख देने का लालच दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज आदि के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल ₹11.70 लाख ट्रांसफर कराए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम का उपयोग कर ठगी करता था। तकनीकी विश्लेषण से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने हरियाणा पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी के पास से 9 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नगद जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment