प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या की वजह, युवती की गला दबाकर हत्या—आरोपी गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read


दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रेम संबंध में संदेह और आपसी विवाद इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का निकला।
जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी देंगरापार जिला बालोद अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26 वर्ष), निवासी खैरागढ़ को पुलगांव स्थित किराए के कमरे से सुभाष नगर स्थित अपने कमरे में लाया था। यहां दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
तत्काल कार्रवाई में आरोपी दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया है।
इस धारा में दर्ज हुआ अपराध
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस से संपर्क कर वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान करें।



Source link

Share This Article
Leave a Comment