क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया गया शुभारंभ।

NFA@0298
2 Min Read



बरवर-खीरी,03 जून(तरूणमित्र)। ग्राम पंचायत ककराही में क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व प्रधान सुशील कुमार वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की ग्राम पंचायत ककराही गांव के मैदान में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस टूर्नामेंट का गांव के ही क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आयोजन किया गया। पहला मैच खेम सराय व बरवर के बीच खेला गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्र में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई भी की।क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार व कैप्टन बांके बिहारी ने बताया कि टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। पूर्व प्रधान सुशील कुमार वर्मा ने फीता काटकर तथा बल्ले से एक गेंद खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर आगे आ रहीं हैं। यह काबिले तारीफ है।निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्र के युवक कड़ी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं।

इस अवसर पर ललित कुमार गौतम आशीष मिश्रा, रामसेवक, रिज़वान खाँ पत्रकार,राजेश मिश्रा शोभित कुमार,अभिषेक कुमार,संदीप वर्मा,विवेक जोशी,बाबू, आकाश वर्मा अवनीश कुमार व अन्य ग्रामीण सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment