
तूता फिल्म सिटी का काम फिर शुरू, ग्रामीण भी विरोध पर उतरे
21-May-2026 12:07 PM
रायपुर, 21 मई। माना के तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी निर्माण के लिए पर्यटन मंडल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्च में बड़े पैमाने पर विरोध के बाद काम रोक दिया गया था। इस निर्माण के लिए 15 सौ से अधिक हरे भरे छायादार पेड़ काटे जाने हैं। इसके विरोध में ग्रामीण एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। वे आज मौके पर धरना और उपवास करने जा रहे हैं।
मार्च में इनके विरोध को कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला था। इन्होंने होली भी न मनाने की घोषणा की थी।
तूता निवासियों का कहना है कि फिल्म सिटी परियोजना के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।
बिना व्यापक जनसुनवाई और पर्यावरणीय पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी दिए ही पेड़ों की कटाई की जा रही है।
विकास के नाम पर हरियाली खत्म करना उचित नहीं है और सरकार को वैकल्पिक स्थान पर परियोजना पर विचार करना चाहिए।


